Menu
blogid : 4337 postid : 89

जनता अवतार – भ्रष्टाचार सत्याग्रह और बर्बर दमन ( jagran junction forum )

narayani
narayani
  • 40 Posts
  • 331 Comments

                              जनता अवतार

वसुदेव देवकी जेल में, फिर  भी क्यों कंस को नींद न आवे?
बच्चा होगा आठंवा काल अवतार,
पर, पहले से ही दमन शुरू हो जावे
एक एक कर सात को बर्बरता से कुचला,
ममता को जीते जी मार दिया
अब आठवा बालक हाथ न आया,
आई हाथ योगमाया
पर यह क्या? वो तो छुटी हाथ से और
डरा गयी कंस को:
रे मुर्ख, तुझे मारने वाला आ गया है
ओ हो… कंस अचम्भित – यह केसे हुआ ?
अब क्या था, आदेश सभी नवजात शिशुओ
को मार दिया जाये
न रहे बांस न बजे बांसुरी
पर बांस भी रहा और बांसुरी भी बजी

अब क्या हुआ,
अन्नाजी और रामदेवजी,
रोती जनता और भ्रष्ट सत्ता में यकायक प्रकट हुए,
और जनता के नये अवतार को जन्म दिया
अब क्या हुआ…जनता रूपी नव अवतार से इतना डर?
सोई हुई जनता और जागती क्रूरता?
कंस को तो मृत्यु का भय था,
पर आज की सरकार को किसका और कैसा भय था ?

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh